‘बारिश’ मेरी वास्तविक प्रेम कहानी पर आधारित : तनिष्क बागची

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। संगीतकार तनिष्क बागची का कहना है कि फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का उनका हालिया गीत ‘बारिश’ उनके दिल के बेहद करीब है क्योंकि इसके साथ उनकी निजी जीवन की यादें जुड़ी हुई हैं। यह गीत उनकी प्रेम कहानी को दर्शाता है।

बागची ने अपने बयान में कहा, ” ‘बारिश’ मेरे दिल के बेहद करीब है। यह मेरी वास्तविक प्रेम कहानी पर आधारित है, इसलिए इस गीत को लिखना और इसके धुनों की रचना करना मेरे लिए स्वभाविक रूप से आसान रहा।”

बागची ने वायु श्रीवास्तव के साथ मिलकर फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के गीत ‘बन्नो’ से बॉलीवुड में आगाज किया है। संगीतकार ने गीत ‘बोलना’ (कपूर एंड संस) और फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के शीर्षक गीत को भी अपनी धुनों से सजाया है।

अपने सफर के बारे में उन्होंने कहा कि बतौर एकल संगीतकार धुनों की रचना करना मुश्किल काम है, लेकिन धीरे-धीरे वह इसे सीख रहे हैं और इस प्रक्रिया का आनंद ले रहे हैं। संगीतकार का कहना है कि लोगों द्वारा उनके संगीत को पसंद किए जाने से उन्हें प्रोत्साहन मिलता है।

फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का गीत ‘बारिश’ श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर पर फिल्माया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493