लॉस एंजेलिस, 27 नवंबर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी कलाकार काइली जेनर अपने बॉयफ्रैंड ट्यागा के लिए ‘बार्बी डॉल’ जैसा दिखने को बेताब हैं।
‘कीपिंग अप विथ द कार्दशियंस’ की स्टार मई में अलगाव के साथ एक बार फिर रैपर के साथ अपने संबंधों को तरोताजा करना चाहती हैं। कथित तौर असुरक्षा के चलते वह ब्रॉयफ्रेंड ट्यागा के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी करा रही हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ ने एक सूत्र के हवाले से कहा, “कायली, ट्यागा के लिए बार्बी डॉल जैसा दिखने को तैयार हैं।”
dharmpath.com dharmpath