बार्सिलोना ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे नडाल

बार्सिलोना, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने शुक्रवार को इटली के फाबियो फोगनीनी को हराकर बार्सिलोना ओपन के सेमीफाइनल में कदम रखा।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, विश्व के पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने तीन साल बाद टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कदम रखा है। पिछले साल उन्हें इसके दूसरे दौर में ही फोगनीनी से हारकर बाहर होना पड़ा था।

इस टूर्नामेंट में 2014 में नडाल को निकोलस अल्मार्गो के हाथों क्वार्टर फाइनल में शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

नडाल का सामना सेमीफाइनल में जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर और रूस के आंद्रे कुजनेत्सोव के बीच होने वाले मुकाबले में विजेता के रूप में सामने आने वाले खिलाड़ी से होगा।

इससे पहले शुक्रवार को दो बार के मौजूदा विजेता केई निशिकोरी ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493