बार्सिलोना का लक्ष्य है जीत हासिल करते रहना : बस्क्वेट्स

बार्सिलोना, 14 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब बार्सिलोना एफसी के मिडफील्डर सर्जियो बस्क्वेट्स का कहना है कि बार्सिलोना का लक्ष्य उच्च गुणवत्ता वाला खेल खेलना और खिताब जीतना जारी रखना है।

बस्क्वेट्स ने कहा, “क्लब का लक्ष्य टीम के रूप में विकसित होना और जीत हासिल करते रहना है।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रविवार को स्पेनिश सुपर कप के पहले चरण में बार्सिलोना का मुकाबला सेविला से होगा।

बार्सिलोना ने इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले खेले गए मुकाबलों में से तीन में जीत हासिल की और एक में हार का सामना किया। इनमें क्लब ने कुल 10 गोल दागे। जीत के साथ सत्र का आगाज करने के बावजूद स्पेनिश क्लब को अपनी रक्षापंक्ति में परेशानी देखने को मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493