बार्सिलोना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले मिडफील्डर राफिन्हा अलसान्ट्रा शनिवार को ला लीगा में रियल मेड्रिड के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम में लौट आए हैं। वह छह महीने से चोट के चलते टीम से बाहर थे।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, राफिन्हा यूरोपियन लीग में ग्रुप दौर में रोमा के खिलाफ 16 सितंबर को हुए मैच में चोटिल हो गए थे।
ब्राजील के इस खिलाड़ी को दो सप्ताह पहले स्वास्थ्य मंजूरी मिल गई थी जिसके बाद वह राष्ट्रीय टीम से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में 30 मिनट के लिए मैदान पर उतरे थे।
मैथ्यू, सान्ड्रो और एडरिनो को चोट के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया है।
बार्सिलोना ला लीगा में 76 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath