बार्सिलोना के नए खिलाड़ी के रूप में सामने आए मीना

बार्सिलोना, 14 जनवरी (आईएएनएस)। कोलंबिया के डिफेंडर येरी मीना को बार्सिलोना के नए खिलाड़ी के रूप में पेश किया गया है।

बार्सिलोना, 14 जनवरी (आईएएनएस)। कोलंबिया के डिफेंडर येरी मीना को बार्सिलोना के नए खिलाड़ी के रूप में पेश किया गया है।

मीना ने बार्सिलोना के साथ साढ़े पांच साल का करार किया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, मीना को 8,500 दर्शकों के सामने बार्सिलोना के नए खिलाड़ी के रूप में पेश किया गया। क्लब के साथ उनके करार की घोषणा गुरुवार को की जा चुकी थी।

मीना को ब्राजीलियाई क्लब पाल्मेरास से 1.18 करोड़ यूरो (1.4 करोड़ डॉलर) में बार्सिलोना में शामिल किया गया है।

बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेप मारिया बोर्टमेयू ने कहा, “मीना में बहुत प्रतिभा है, जो आने वाले वर्षो में क्लब के प्रशंसकों के लिए खुशी का कारण बनेंगे।”

कोलंबिया के 23 वर्षीय डिफेंडर ने कहा कि वह स्पेनिश लीग में शामिल होकर बहुत खुश हैं और उनका लक्ष्य बड़ी चीजें हासिल करना है। वह इस क्लब में बहुत कुछ सीखने और कई ट्रॉफियां जीतने आए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493