बार्सिलोना के मिडफील्डर इनिएस्ता दूसरी बार पिता बने

बार्सिलोना, 1 जून (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना के मिडफील्डर आंद्रेस इनिएस्ता दूसरी बार पिता बने। इनिएस्ता ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पत्नी एना ऑर्टिज ने बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम पाओलो एंद्रीया रखा गया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इनिएस्ता ने फेसबुक पर इसकी घोषणा की।

इनिएस्ता ने फेसबुक के अपने अकाउंट पर लिखा, “मेरी पत्नी ने दूसरे बच्चे पाओलो एंद्रीय को जन्म दिया है। मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। मैं बेहद खुश हूं।”

इनिएस्ता के लिए यह दोहरी खुशी वाला दिन रहा, क्योंकि एक दिन पहले ही उनकी टीम कोपा डेल रे खिताब जीती।

इनिएस्ता की एक चार साल की बेटी भी है। इनिएस्ता की पहली संतान का जन्म भी उनके लिए दोहरी खुशी वाला था। अपनी पहली बेटी के जन्म के डेढ़ महीने बाद ही उनकी टीम चैम्पियंस लीग खिताब जीतने में सफल रही थी।

गौरतलब है कि इस बार भी एंद्रिया का जन्म ऐसे समय में हुआ है, जब एक सप्ताह बाद ही बार्सिलोना को छह जून को जुवेंतस के खिलाफ चैम्पियंस लीग का फाइनल मैच खेलना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493