बार्सिलोना के लिए खेलेंगे आर्तुरो विडाल

बार्सिलोना, 6 अगस्त (आईएएनएस)। चिली के मिडफील्डर आर्तुरो विडाल ने बार्सिलोना क्लब के साथ करार किया है।

स्पेनिश क्लब ने सोमवार को कहा कि आर्तुरो ने बार्सिलोना के साथ तीन साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, आर्तुरो ने बार्सिलोना और उपाध्यक्ष जोर्डी मेस्ट्रे के साथ नया करार किया। इसके बाद वह आधिकारिक रूप से प्रस्तुति के लिए कैम्प नाउ स्टेडियम चले गए।

कैम्प नाउट के दरवाजों को स्टेडियम में हो रहे मरम्मत के काम के कारण सुरक्षा के तहत बंद कर दिया गया।

इसके बाद, बार्सिलोना की नई जर्सी में आर्तुरो का फोटो शूट होगा और वह फिर संवाददाता सम्मेलन में शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493