बार्सिलोना के साथ प्रशिक्षण में लौटे उमतिति

बार्सिलोना, 11 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के डिफेंडर सैमुएल उमतिति स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के साथ प्रशिक्षण में लौट आए हैं।

वह चोटिल होने के कारण दो दिसम्बर से टीम के साथ नहीं खेल रहे थे।

सेल्टा वीगो के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान 24 वर्षीय खिलाड़ी को मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई थी। वह मंगलवार को टीम के साथ प्रशिक्षण करते हुए नजर आए।

बार्सिलोना के अन्य चोटिल खिलाड़ी डिफेंडर थोमस वेरमाएलेन और जोर्डी एल्बा अलग से प्रशिक्षण कर रहे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि वे गुरुवार रात को सेल्टा वीगो के खिलाफ कोपा डेल रे में खेले जाने वाले मुकाबले में टीम के साथ शामिल हो सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493