बार्सिलोना नेमार के लिए सर्वश्रेष्ठ : सुआरेज

मेड्रिड, 9 नवंबर (आईएएनएस)। उरुग्वे के अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी लुइस सुआरेज का मानना है कि ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार के लिए स्पेनिश फुटबाल क्लब बार्सिलोना सर्वश्रेष्ठ क्लब था।

मेड्रिड, 9 नवंबर (आईएएनएस)। उरुग्वे के अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी लुइस सुआरेज का मानना है कि ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार के लिए स्पेनिश फुटबाल क्लब बार्सिलोना सर्वश्रेष्ठ क्लब था।

सुआरेज ने कहा कि उन्होंने नेमार को बार्सिलोना में ही रहने के लिए राजी करने के लिए काफी कोशिश की थी।

नेमार इस ग्रीष्मकालीन सत्र में बार्सिलोना से फ्रांस के फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन में 26.3 करोड़ डालर की रिकार्ड कीमत के साथ चले गए थे।

30 साल के सुआरेज ने कहा, “हम नेमार को मैदान पर बहुत याद करते हैं, लेकिन उससे कहीं ज्यादा मैदान से बाहर क्योंकि वह विशेष हैं। हमने साथ मिलकर काफी मजे किए हैं। वह हमेशा खुशी बांटते हैं। वह हमारे लिए अहम खिलाड़ी थे।’

सुआरेज ने कहा, “वह अब दूसरी टीम के साथ खेल रहे हैं, लेकिन मैं उनके विपक्ष में नहीं जा सकता। मैंने उन्हें क्लब में बने रहने के लिए काफी मनाया था क्योंकि मेरा मानना है कि यह उनके लिए सर्वश्रेष्ठ जगह है, लेकिन क्लब छोड़ने का फैसला उन्होंने ले लिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493