रियो डी जनेरियो, 15 जून (आईएएनएस)। बार्सिलोना ने ब्राजील के सेंट्रल डिफेंडर मार्लोन के साथ स्थायी करार किया है।
स्पेनिश क्लब ने एक बयान में यह जानकारी दी। मार्लोन के बार्सिलोना के साथ करार की अवधि तीन साल की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 21 वर्षीय मार्लोन पिछले साल जुलाई में ऋण करार पर फ्लूमिनेंसे से बार्सिलोना में आए थे।
बार्सिलोना की बी-टीम के लिए पिछले सीजन में मार्लोन ने 24 मैच खेले और उन्हें नवम्बर में चैम्पियंस लीग में सेल्टिक के खिलाफ एक मैच के लिए कोच लुइस एनरिक द्वारा मुख्य टीम में शामिल किया गया था।
इसके अलावा उन्हें स्पेनिश लीग के पिछले सीजन में लास पाल्मास और एइबर क्लब के खिलाफ खेले गए मैचों में बार्सिलोना टीम में देखा गया था।
dharmpath.com dharmpath