मेड्रिड, 9 जुलाई (आईएएनएस)। स्पोर्टिग लिस्बन ने डिफेंडर जैरेमी मैथ्यू के साथ दो साल का करार कर लिया है। वह स्पेन के दिग्गज क्लब बार्सिलोना से लिस्बन में आएंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्पोर्टिग की वेबसाइट ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की है कि उसने मैथ्यू के साथ 6.84 करोड़ डालर का करार किया है।
मैथ्यू के करार की पुष्टि बार्सिलोना ने उन्हें स्पोर्टिंग में भेजने के एक सप्ताह बाद की है।
मैथ्यू बार्सिलोना में 2014 में आए थे। उनका क्लब के साथ एक साल का करार बाकी था। बार्सिलोना के लिए उन्होंने 91 मैचों में चार गोल किए हैं।
वह कभी भी क्लब की पहली पसंद नहीं रहे हैं। साथ ही चोटों के कारण वह 2016-17 सत्र में सिर्फ 16 मैच ही खेल पाए।
dharmpath.com dharmpath