बार्सिलोना ने लेवांते को 2-0 से हराया

वालेंसिया (स्पेन), 7 फरवरी (आईएएनएस)। लेवांते को डिफेंडर डेविड नैवरो के आत्मघाती गोल के बाद उरुग्वे के स्ट्राइकर लुइस सुआरेज के इंजुरी टाइम में किए गए गोल की बदौलत दिग्गज स्पेनिश क्लब बार्सिलोना ने रविवार को लेवांते को 2-0 से हरा दिया।

इस जीत से बार्सिलोना ने ला लीगा में शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बार्सिलोना के कोच लुइस एनरिक ने अपनी सबसे मजबूत टीम इस मैच के लिए उतारी। सिर्फ मिडफील्डर सर्जियो बास्क्वेट को इस मैच में आराम दिया गया।

वहीं पिछले मैचों से बाहर रहे आंद्रेस इनिएस्ता, जेवियर मास्केरान्हो और सेर्जी रॉबटरे ने वापसी की।

बार्सिलोना के लिए लियोनेल मेसी ने दूसरे मिनट में ही पहला गोल दाग दिया, लेकिन इनिएस्ता के पास पर किए गए इस गोल को रेफरी ने गलती से ऑफसाइड करार दिया।

हालांकि भाग्य बार्सिलोना के साथ रहा और 22वें मिनट में इनिएस्ता और जोर्डी अल्बा के संयुक्त आक्रमण में लेवांते के डिफेंडर डेविड नैवरो गलती से अपनी ही गोलपोस्ट में गेंद डाल बैठे।

इसके एक मिनट बाद ही सुआरेज का शॉट बेहद मामूली गैप से गोल से बाहर चला गया। लेकिन इसके बाद लेवांते ने अच्छी वापसी की और बार्सिलोना को कोई और गोल करने का मौका नहीं दिया।

इस बीच बार्सिलोना की रक्षापंक्ति में भी थोड़ी खामी नजर आई। हालांकि सुआरेज ने इंजुरी टाइम में अपनी टीम की ओर से आखिरी हमला करते हुए विजयी गोल हासिल कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493