बार्सिलोना में ही रहेंगे नेमार : पिक

मेड्रिड, 24 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के दिग्गज फुटबाल क्लब बार्सिलोना के डिफेंडर गेरार्ड पिक ने टीम के साथी ब्राजीलियाई स्ट्राइकर नेमार के फ्रांसीसी क्लब पेरिस सैंट जर्मेन (पीएसजी) में जाने की अटकलों को खारिज किया है।

पिक ने सोमवार को ट्विटर पर नेमार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है और कहा है कि नेमार बार्सिलोना में ही रहेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लियोनेल मेसी और लुइस सुआरेज के साथ बार्सिलोना की करिश्माई स्ट्राइकर तिकड़ी का हिस्सा नेमार ने पिछले साल अक्टूबर में बार्सिलोना के साथ नए करार पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत वह 2021 तक क्लब में बने रहेंगे।

इस बीच, नेमार के दूसरे क्लबों से जुड़ने की अफवाहें कई बार उड़ीं।

बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेप मारिया बार्टमेयु के साथ नेमार की हालिया बातचीत के बाद लोग यह सोचने लगे थे कि नेमार अपने बार्सिलोना में रहने को लेकर अनिश्चितता का लाभ क्लब के साथ एक और करार हासिल करने के लिए कर रहे हैं।

जुवेंतस के खिलाफ बार्सिलोना के एक दोस्ताना मैच में अपने अच्छे प्रदर्शन से नेमार ने क्लब में अपनी अहमियत को एक बार फिर साबित किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493