बार्सिलोना, 25 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलैंड के गोलकीपर जेस्पर सिलेसेन ने स्पेनिश फुटबाल क्लब बार्सिलोना के साथ करार कर लिया है।
सिलेसेन ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा है कि वह पांच साल के लिए बार्सिलोना से जुड़े हैं।
क्लब ने चिली के क्लाउडियो ब्रावो के स्थान पर सिलेसेन के साथ करार किया है, जो कि मैनचेस्टर सिटी जाने की कगार पर हैं।
इससे पहले सिलेसेन डच क्लब एजाक्स के लिए खेल रहे थे। बार्सिलोना के साथ उनका करार 1.46 करोड़ डॉलर में हुआ है।
सिलेसेन गुरुवार को बार्सिलोना पहुंचे, जहां उनका मेडिकल टेस्ट किया गया। वह मेडिकल टेस्ट पास कर गए और फिर क्लब के साथ करार किया।
शुक्रवार को सिलेसेन को आधिकारिक तौर पर बार्सिलोना के खिलाड़ियों से मिलवाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath