बार्सिलोना, 24 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश दिग्गज एफसी बासर्लिनो ने नीदरलैंड के 21 वर्षीय मिडफील्डर फ्रेंकी डी योंग को क्लब में शामिल कर लिया है।
बार्सिलोना ने डि योंग के लिए नीदरलैंड के क्लब अजाक्स को 7.5 करोड़ यूरो का भुगतान किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बार्सिलोना के हवाले से बताया, “डी योंग यूरोप के सबसे प्रतिभाशाली मिडफील्डरों में से एक हैं। केवल 21 वर्ष की उम्र में ही वह क्लब में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने खुद को एक बहुआयामी खिलाड़ी के रूप में साबित किया है जो खेल को अच्छे से समझता है और दमदार पास देता है।”
डी योंग 2015 में विल्लेम-2 से आजक्स में शामिल हुए थे। उन्होंने अजाक्स के लिए 65 मैच खेले जिसमें पांच गोल भी किए हैं।
dharmpath.com dharmpath