बार्सिलोना से जुड़े रहने पर एनरिक ने साधी चुप्पी

बार्सिलोना, 23 मई (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी क्लब बार्सिलोना के कोच लुइस एनरिक ने अगले सत्र तक क्लब से जुड़े रहने की संभावनाओं पर कोई खुलासा करने से इनकार कर दिया।

एनरिक के अनुसार उन्होंने अभी इस संबंध में क्लब के तकनीकी समिति से कोई चर्चा नहीं की है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार इससे पहले गुरुवार को बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेप मारिया बाटरेमेयू ने यह कहा था कि वह एनरिक के कार्यकाल से बेहद खुश हैं।

बार्सिलोना इस सत्र का ला लीगा खिताब अपने नाम कर चुका है और चैम्पियंस लीग के फाइनल में भी पहुंचने में कामयाब रहा है। साथ ही टीम कोपा डेल रे के फाइनल में भी पहुंच चुकी है।

ला लीगा के इस सत्र के अपने आखिरी मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में एनरिक ने कहा कि उनका ध्यान फिलहान आगामी दो फाइनल मैचों पर है। इसके बाद ही वह अपने भविष्य के बारे में कोई विचार करेंगे।

एनरिक ने इस सत्र को काफी कठिन भी बताया। उल्लेखनीय है कि पूरे सत्र के दौरान उनकी टीम के कुछ खिलाड़ियों से तनावपूर्ण रिश्तों की खबर सुर्खियों में रही। खासकर स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी से अनबन की अकटलें कई बार सामने आईं।

बार्सिलोना को ला लीगा का आखिरी मैच डेपोर्टिवो ला कोरुना के साथ खेलना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493