बार्सिलोना, 9 जून (आईएएनएस)। स्पेन का अग्रणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना 2016-17 सत्र के लिए अपनी तैयारी 19 जुलाई से शुरू करेगा।
क्लब 18 जुलाई से नियमित अभ्यास शुरू करेगा लेकिन उससे पहले सभी खिलाड़ियों को शारीरिक और मेडिकल टेस्ट देना होगा।
कोपा अमेरिका, यूरो कप और ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी अपनी अंतर्राष्ट्रीय जिम्मेदारी और छुट्टियां बिताने के बाद क्लब से जुड़ेंगे।
स्पेनिश लीग चैम्पियन क्लब 25 जुलाई को इंग्लैंड रवाना होगा, जहां वह 30 जुलाई तक अभ्यास करेगा।
क्लब को 30 जुलाई को ही डबलिन में इंटरनेशनल चैम्पियंस कप मुकाबले में सेल्टिक से भिड़ना है।
dharmpath.com dharmpath