मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। नई निर्देशक नित्या मेहरा की आगामी रोमांटिक फिल्म ‘बार-बार देखो’ 9 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म रितेश सिधवानी और करण जौहर द्वारा सह-निर्मित है।
सिद्धार्थ ने ट्विटर के माध्यम से इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, “फिल्म ‘बार-बार देखो’ 9 सितंबर 2016 को रिलीज होगी।”
सिधवानी ऑफ एक्सेल एंटरटेनमेंट, पहली बार करण के साथ बतौर सह-निर्माता काम करने जा रहे हैं। उन्होंने लिखा, “करण जौहर के साथ हमारी पहली फिल्म ‘बार-बार देखो’ 09/09/2016 को रिलीज होगी।”
नित्या मेहरा अभिनेता-फिल्म निर्देशक फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘लक्ष्य’ और ‘डॉन’ जैसी फिल्मों में सह-निर्देशक के रूप में काम चुकी हैं।
dharmpath.com dharmpath