बालकृष्ण की 100वीं फिल्म की हीरोइन का चयन बाकी

चेन्नई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। आगामी तेलुगू फिल्म ‘गौतमीपुत्र सातकर्णी’ के निर्माता फिल्म की मुख्य अभिनेत्री की चयन प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। यह अभिनेता नन्दमूरी बालकृष्ण की 100वीं फिल्म होगी।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “नयनतारा सहित कुछ अभिनेत्रियों के साथ बातचीत चल रही है। वे नयनतारा को लेने के लिए उत्सुक हैं। हालांकि, नयनतारा अपने पहले की प्रतिबद्धता के साथ व्यस्त हैं और हो सकता है कि उनके पास इसके लिए समय न हो।”

हालांकि, नयनतारा ने फिल्म में काम करने से मना नहीं किया है।

सूत्र ने कहा, “वे (निर्माता) नयनतारा से आखिरी दौर की बात करके देखेंगे कि क्या वह इस परियोजना के लिए समय निकाल सकती हैं। चूंकि वह पहले बालकृष्ण के साथ दो सफल फिल्मों में काम कर चुकीं हैं, इसलिए निर्माताओं को लगता है कि इस फिल्म में भी उनकी जोड़ी आदर्श होगी।”

नयनतारा और बालकृष्ण ने इससे पहले ‘सिम्हा’ और ‘श्री राम राज्यम’ फिल्मों में काम किया है।

‘गौतमीपुत्र सातकर्णी’ का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार कृष करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493