शिकागो, 8 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय वास्तुकार बालकृष्ण दोशी को 2018 के प्रित्जकर पुरस्कार से नवाजा गया।
उन्हें यह पुरस्कार वास्तुकला के क्षेत्र में दिया गया।
प्रित्जकर पुरस्कार को वास्तुकला की दुनिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है।
लंबे समय तक भारत के सबसे लोकप्रिय वास्तुकार और शहरी नियोजकों में से एक रहे दोशी को व्यापक तौर पर किफायती हाउसिंग परियोजनाओं के लिए जाना जाता है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पुणे के वास्तकुार को उनके असाधारण कार्य, अपने देश और समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता और निष्ठा के लिए दिया गया है।
दोशी ने कहा, “मेरा काम, मेरे सिद्धांत और मेरे सपने मेरी जिंदगी का विस्तार हैं। मैं यह पुरस्कार अपने गुरु चार्ल्स एडवर्ड जीननेरेट के लिए जीतना चाहता था।”
dharmpath.com dharmpath