बालाकृष्णा की 99वीं फिल्म का नाम ‘डिक्टेटर’

चेन्नई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय अभिनेता नंदमुरारी बालाकृष्णा की 99वीं तेलुगू फिल्म का नाम ‘डिक्टेटर’ है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी और निर्माता इसे अक्टूबर के अंत में दशहरा के आस पास प्रदर्शित करने की योजना बना रहे हैं।

फिल्म के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म को दशहरा के दौरान प्रदर्शित करने की योजना है। बालाकृष्णा की नायिका की भूमिका नयनतारा कर रही हैं और फिल्म का निर्देशन श्रीवास कर रहे हैं। 40 करोड़ रुपये के बजट में बन रही फिल्म की शूटिंग हैदराबाद, दिल्ली और यूरोप में की जाएगी।”

बालाकृष्णा और नयनतारा की साथ में यह तीसरी फिल्म है, इससे पहले दोनों ‘सिम्हा’ और ‘श्री रामा राज्यम’ में साथ नजर आ चुके हैं।

श्रीवास भी इससे पहले दो हिट फिल्में ‘लक्ष्यम’ और ‘लौकयम’ बना चुके हैं।

फिल्म के निर्माता इरोज इंटरनेशनल हैं और फिल्म का संगीत एस. एस. थामन दे रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493