चेन्नई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता नंदमूरि बालाकृष्णा ने आगामी तेलुगू फिल्म ‘पैसा वसूल’ के लिए खुद कार स्टंट किया है। निर्माताओं ने यह जानकारी दी।
फिल्म निर्माताओं ने रविवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह चुनौतीपूर्ण कार स्टंट करते नजर आ रहे हैं।
इस दृश्य में अभिनेत्री श्रिया सरन भी हैं।
‘पैसा वसूल’ पुरी जगन्नाध के निर्देशन में बन रही है। बालाकृष्णा और निर्देशक पहली बार साथ काम कर रहे हैं।
भव्या क्रिएशन द्वारा निर्मित हो रही यह फिल्म एक सितंबर को रिलीज होगी।
फिल्म का टीजर पिछले महीने जारी हुआ था और इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म मसालेदार और मनोरंजक है।
dharmpath.com dharmpath