बालों को लेकर सजग हो गई हैं कैम्पबेल

लंदन, 8 मई (आईएएनएस)। सुपरमॉडल नाओमी कैम्पबेल कई सालों तक बालों के साथ तरह-तरह के प्रयोग करने के कारण बाल झड़ने व गंजा होने के चलते अब अपने बालों के संबंध में काफी सजग हो गई हैं और वह ज्यादा सावधानी बरत रही हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, 46 वर्षीय मॉडल ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने अपने बाल इसलिए खो दिए, क्योंकि उन्होंने गलत विग पहने और बालों के साथ खूब प्रयोग किए और ऐसी गलतियों के बाद उन्होंने अपने बालों के प्रति सावधानी बरतने का संकल्प लिया है और बालों के लिए बेहतर विकल्प के साथ प्रयोग करने का फैसला किया है।

कैम्पबेल ने ईएस पत्रिका को बताया, “मैं अब अपने बालों का ज्यादा ख्याल रखती हूं, क्योंकि बहुत सारे प्रयोग कर मैंने अपने सारे बाल खो दिए। मैं अब ज्यादा सावधान हो गई हूं और अलग तरीके से बालों का ख्याल रखती हूं। ‘हां’ ये वापस निकलने लगे हैं..ईश्वर का धन्यवाद।”

मॉडल हालांकि विग पहनने को उचित मानती हैं।

उन्होंने कहा, “इस दुनिया में हर कोई विग पहनता है। यह बात ज्यादा मायने नहीं रखती।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493