बाल्की की अगली फिल्म की शूटिंग अगस्त से

चेन्नई, 13 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार आर. बालकृष्णन उर्फ बाल्की की अगली फिल्म की शूटिंग अगस्त महीने में शुरू होगी। यह जानकारी सिनेमेटोग्राफर पी. सी. श्रीराम ने दी, जो इस फिल्म में बाल्की के साथ काम कर रहे हैं।

श्रीराम ने बाल्की के साथ इससे पहले ‘शमिताभ’ में भी काम किया था।

श्रीराम ने ट्विटर पर लिखा, “बाल्की की अगली फिल्म की शूटिंग अगस्त 2015 में शुरू होगी। जल्द ही कुछ अप्रत्याशित सा सामने आने की उम्मीद है।”

हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि फिल्म में मुख्य भूमिका कौन निभा रहा है, लेकिन पता चला है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन भी फिल्म का हिस्सा हैं। अमिताभ चौथी बार बाल्की के साथ काम कर रहे हैं।

इससे पहले अमिताभ बाल्की के साथ तीन फिल्मों ‘शमिताभ’, ‘चीनी कम’ और ‘पा’ में काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493