बाल कलाकार किशोर बने हीरो

चेन्नई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। बच्चों की तमिल फिल्म ‘पासंगा’ (2009) में बाल कलाकार के रूप में नजर आने वाले कलाकार किशोर मारधाड़ से भरपूर आगामी तमिल फिल्म ‘पायंधाकोझी’ में बतौर मुख्य अभिनेता काम कर रहे हैं।

किशोर ने आईएएनएस को बताया, “मैं इस फिल्म से मख्य भूमिका निभाने की शुरुआत कर रहा हूं। मैं फिल्म में ऐसे शख्स की भूमिका निभा रहा हूं जिसे हर चीज से डर लगता है। कई दिलचस्प घटनाएं मेरे आसपास घटित हो रही हैं और स्क्रीन पर जो परिणाम आप देखेंगे वह रोमांचक होगा। मैंने अब तक जो किरदार निभाए हैं उससे यह बिल्कुल अलग है।”

फिल्म को नवोदित निर्देशक लेनिन निदेर्शित कर रहे हैं।

मुख्य अभिनेता की भूमिका निभाने के अहसास के बारे में पूछने पर किशोर ने कहा, “मुझे वास्तव में ज्यादा फर्क नहीं महसूस हुआ। दिन के अंत में यह महज एक चरित्र है और मैं इसे कैसे निभाता हूं यह काफी मायने रखता है। मुख्य नायक की भूमिका निभाना या नहीं निभाना मेरे लिए वास्तव में बिल्कुल मायने नहीं रखता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493