बाल फिल्म बनाना चाहता हूं : अनुराग बासु

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की रिलीज की तैयारी कर रहे निर्देशक अनुराग बासु ने कहा कि वह बाल दर्शकों को ध्यान में रखकर फिल्म बनाना चाहते हैं।

अनुराग ने मीडिया से कहा, “बर्फी देखने के बाद मेरी बेटी ने महसूस किया कि यह ठीक है। हर बार मैं अपने बच्चों को छुट्टियों के दौरान हॉलीवुड की बाल फिल्में दिखाता हूं क्योंकि इन दिनों हमारे पास बॉलीवुड में अधिक बाल फिल्में नहीं हैं। इसलिए मैं एक फिल्म बनाना चाहता हूं जिसे बच्चे और परिवार जाकर देख सके और आनंद ले सके।”

उन्होंने कहा, “मेरा विश्वास है कि कि हमें फिल्में बनानी चाहिए जो सभी को आनंद दे सकें। यह कठिन है लेकिन हमें कोशिश करनी चाहिए।”

अनुराग शुक्रवार को रणवीर कपूर और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म के गीत ‘गलती से मिस्टेक’ के लॉन्च में शामिल हुए।

जग्गा जासूस 14 जुलाई को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493