केनबरा, 3 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के एक कैथोलिक आर्कबिशप को मंगलवार को 1970 के दशक में बाल यौन दुर्व्यवहार को छिपाने के लिए 12 महीने जेल की सजा सुनाई गई।
बीबीसी के मुताबिक, वर्तमान में एडीलेड के आर्कबिशप फिलिप विल्सन अपराध के लिए दोषी पाए जाने वाले दुनिया में सबसे वरिष्ठ कैथोलिक हैं।
उन्हें न्यू साउथ वेल्स में एक बाल प्रेमी पादरी के अपराध को छिपाने के लिए जून में एक अदालत ने दोषी ठहराया था।
अदालत ने मंगलवार को विल्सन को ‘घर में नजरबंद’ करने का आदेश दिया। इसका मतलब है कि वह जेल नहीं जाएंगे।
मजिस्ट्रेट रॉबर्ट स्टोन ने कहा कि वरिष्ठ पादरी ने न तो कोई अफसोस दर्शाया और न ही उन्हें कोई पछतावा है। वह छह महीने के बाद पैरोल के हकदार होंगे।
विल्सन ने दोषी ठहराए जाने के बाद खुद को अपने कर्तव्यों से तो अलग कर लिया है, लेकिन उन्होंने आर्कबिशप पद से इस्तीफा नहीं दिया है।
dharmpath.com dharmpath