बास्केटबॉल : एशियन चैम्पियनशिप में चीनी ताइपे से हारीं भारतीय महिलाएं

वुहान (चीन), 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम शनिवार को एशियन वुमेंस बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में चीनी ताइपे के खिलाफ ग्रुप मैच 61-92 से हार गई।

2013 में उप-विजेता रही चीनी ताइपे टीम को भारत के खिलाफ पहले से ही जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

अपने से कहीं ऊंची वरीयता टीम की चुनौती झेलने उतरीं भारतीय महिलाओं की शुरुआत खराब रही और वे 0-8 से पीछे हो गईं।

पहले क्वार्टर में हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने संघर्ष करते हुए स्कोर 11-22 तक पहुंचाया। दूसरा क्वार्टर भारतीय खेमे के लिए सबसे अच्छा रहा और भारतीय टीम ने चीनी ताइपे के लगभग बराबर ही अंक जुटाए।

मध्यांतर तक भारतीय टीम हालांकि 12 अंक पिछड़ चुकी थी। इसके बाद चीनी ताइपे ने अंकों का अंतर बढ़ाते हुए तीसरे क्वार्टर की समाप्ति पर स्कोर 29-18 कर लिया।

भारत के लिए पूजामोल सुभाषमोन ने सर्वाधिक 17 अंक जुटाए, जबकि 17 वर्षीय भानदव्या एच. एम. ने शानदार प्रदर्शन किया।

भारतीय टीम अब रविवार को जापान का सामना करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493