चांगसा (चीन), 25 सितम्बर (आईएएनएस)। जापान ने भारत को 83-65 के अंतर से हराकर जहां जारी एशियाई बास्केटबॉल चैम्पियनशिप-2015 के ग्रुप-ए में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।
भारत ने शुक्रवार को हुए मुकाबले में अच्छी शुरुआत करते हुए 11 अंकों की बढ़त हासिल कर ली थी। दूसरे क्वार्टर में भारत ने 18-15 की बढ़त के साथ प्रवेश किया।
जापान ने इसके बाद भारत को पीछे छोड़ दिया। जापान की ओर से ताकेयुची ने 22 अंक हासिल किए। ताकेयुची ने 19 रीबाउंड भी हासिल किए।
जापान ने भारत को 15 गलतियां करने पर मजबूर किया। इनमें से 12 पर जापान ने अंक हासिल किए।
भारत की ओर से विशेष ने 24 अंक हासिल किए।
ईरान की टीम ने अपने तीनों मैच जीतते हुए ग्रुप-ए में पहला स्थान हासिल किया है।
dharmpath.com dharmpath