‘बाहुबली’ का हिस्सा बनना अविस्मरणीय : मदन कार्की

चेन्नई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकप्रिय लेखक-गीतकार मदन कार्की ने शनिवार को ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी के सीक्वल का हिस्सा बनने का मौका देने के लिए एस.एस. राजामौली को धन्यवाद दिया और इसे ‘अविस्मरणीय यात्रा’ करार दिया।

दोनों फिल्मों में कार्की ने तमिल में कुछ गीत दिए।

कार्की ने ट्विटर पर कहा, “अपने सपने और इस अविस्मरणीय यात्रा का हिस्सा बनने का मौका देने के लिए राजामौली, कीरवानी और शोबू यार्लागद्दा का दिल से धन्यवाद।”

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने परिवार की चार पीढ़ियों के साथ ‘बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन’ देखी।

उन्होंने कहा, “चार पीढ़ियां, मेरी दादी, डैड, मेरे बेटे और मैंने कल ‘बाहुबली 2’ देखी और हम हैरान रह गए।”

दुनियाभर में शुक्रवार को 9000 सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म धमाल मचा रही है।

फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तम्मना भाटिया, सत्यराज और राम्या कृष्णन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493