‘बाहुबली : द कॉन्क्ल्यूजन’ सही राह पर : राजामौली

चेन्नई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार एस.एल. राजामौली ने यह बात स्पष्ट की है कि उनकी फिल्म ‘बाहुबली : द कॉन्क्ल्यूजन’ की शूटिंग का काम योजना के मुताबिक पूरा हो रहा है।

‘बाहुबली : द कॉनक्ल्यूजन’ पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ का सीक्वल है।

राजामौली ने आईएएनएस को बताया, “हम सही रास्ते पर हैं, बल्कि हमने तय समय से पहले ही दूसरे शेड्यूल को पूरा किया है। हर चीज योजना के मुताबिक हो रही है।”

फिल्म का आखिरी शेड्यूल पिछले महीने केरल में पूरा हो गया था।

फिल्म रिलीज की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर फिल्मकार ने कहा, “फिल्म रिलीज के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन हमें आशा है कि यह फिल्म इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो जाएगी।”

राजमौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म के सीक्वल का हिंदी में वितरण फिल्मकार करण जौहर ही करेंगे।

जौहर के साथ काम करने की खबरों के बारे में राजामौली ने कहा, “मैं उनके साथ काम करना चाहूंगा और उनके साथ कौन काम नहीं करना चाहेगा। हालांकि, मेरा ध्यान अभी केवल बाहुबली के सीक्वल को पूरा करने पर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493