‘बाहुबली 2’ भारतीय सिनेमा का गौरव : रजनीकांत

चेन्नई, 1 मई (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत ने एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन’ को भारतीय सिनेमा का गौरव कहा है। उन्होंने इस प्रयास के लिए फिल्म की पूरी टीम को सलाम किया है।

रजनीकांत ने ट्वीट किया, “‘बाहुबली 2’ भारतीय सिनेमा का गौरव। राजामौली और उनकी टीम को मेरा सलाम।”

श्रृंखला की पहली फिल्म ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ जुलाई 2015 में रिलीज हुई थी और उसने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

वहीं, पहले दिन ही करीब 121 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन’ ने भारतीय फिल्म के इतिहास में सबसे ज्यादा धमाकेदार शुरुआत की है।

अर्का मीडिया वर्क्‍स द्वारा निर्मित फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, सत्यराज और राम्या कृष्णन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493