भोपाल : अति वर्षा और बाढ़ की आशंका को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियों के संबंध में आज मंत्रालय में एक बैठक में समीक्षा की गई। अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव और कृषि उत्पादन आयुक्त श्री मदन मोहन उपाध्याय ने की। श्री उपाध्याय ने निर्देश दिए कि बाढ़ नियंत्रण के लिए नर्मदा घाटी एवं जल संसाधन विभाग ,गृह, स्वास्थ्य, खाद्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण, परिवहन सहित केंद्रीय जल आयोग एवं मौसम विभाग, रेलवे, आकाशवाणी, दूरदर्शन और रेडक्रास द्वारा निर्धारित दायित्वों का निर्वहन किया जाए। श्री उपाध्याय ने कहा कि कि पूर्व वर्ष में इंदौर के निकट पातालपानी में हुए हादसे की तरह कोई और हादसा न हो, इसके लिए आवश्यक ऐहतियात बरतना आवश्यक है। जिलों में पिकनिक स्पाट के पास होमगार्ड तैनात करने एवं निरंतर आवश्यक ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। बाँधों के जल-स्तर और बांधों से जल छोड़ने की पूर्व सूचना विभिन्न साधनों से संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों और प्रभावित होने वाले क्षेत्र की जनता को जरूर दी जाए।
dharmpath.com dharmpath