नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिवाली के मौके पर बिकानो ने विशेष रूप से बच्चों के लिए तीन नए गिफ्ट पैक लांच किए हैं। रॉकेट गिफ्ट पैक, किड्स जोन पैक और रेसिंग उपहार पैक। इन गिफ्ट पैक्स को ब्राइट कलर और आकर्षक आकार में डिजाइन किया गया है।
दीयों की चमक, सुन्दर रंगोलियां, घरों में सजावट से सजी दिवाली त्योहार में और मिठास घोलने के लिए बिकानो ने दिवाली के मौके पर दिवाली गिफ्ट आइटम्स ‘बिकानो उपहार, खुशी हर बार’ के साथ लांच किया है।
कंपनी के निदेशक मनीष अग्रवाल ने एक बयान में कहा कि बिकानो ने रसगुल्ले, गुलाब जामुन, केसर रसबरी, सोन पापड़ी और दिवाली विशेष गिफ्ट पैक शाही नजराना, रासमोल, फ्रूट डिलाइट, अलबेला, उत्तम जैसे कई गिफ्ट पैक्स नई पैकेजिंग के साथ बाजार में उतारे हैं। ग्राहकों की चॉइस को ध्यान में रखते हुए ये गिफ्ट पैक्स 125 रुपये से लेकर प्रीमियम पैक रेंज 725 रुपये तक उपलब्ध हैं।
dharmpath.com dharmpath