नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। खाद्य पदार्थ बनाने वाली कंपनी बिकानो ने दिवाली और अन्य त्योहार के मद्देनजर गिफ्ट प्रोडक्ट्स की स्पेशल श्रृंखला लांच की है जिसमें 17 प्रकार के सुंदर गिफ्ट्स के इलावा 10- 12 तरह की मिठाइयां शामिल हैं। इन उत्पादों की खास बात यह है कि इनकी शेल्फ लाइफ चार से छह माह की है।
दिवाली प्रोडक्ट्स लांच के मौके पर बिकानो के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स) अजय अग्रवाल ने कहा, “इस बार हमने सुंदर और आकर्षक गिफ्ट पैक लांच किए हैं जिनके नाम भी अलग अंदाज में रखे गए हैं जैसे मीठा बंधन, उत्तम, ड्राई फ्रूट्स डिलाइट आदि।”
उन्होंने कहा कि बिकानो कंपनी अपने उत्पादों को सख्त गुणवत्ता के साथ स्वच्छ वातावरण में तैयार करती है। स्वाद और उत्पादों की लंबे चलने की क्षमता बाजार में उत्पादों की डिमांड को निरंतर बढ़ा रही है जिससे दिवाली की उत्कृष्ट मिठाइयों का दिवाली के बाद भी लुत्फ उठाया जा सकता है।
उन्होंने कहा, “बिकानो का सालाना व्यापार लगभग 800 करोड़ का है हमारा ग्रोथ रेट 30 प्रतिशत है। हमारे तीन प्लांट है जो अगले 2 वर्षो में छह हो जाएंगे। आज बिकानो आधुनिक व्यापार, रेलवे, एयरलाइन, सीएसडी कैंटीन आदि में उपलब्ध हैं। इसके इलावा बिकानो अपने उत्पाद 40 देशों में निर्यात भी करता है।”
dharmpath.com dharmpath