न्यूयॉर्क, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री- हास्य कलाकार एमी शूमर न्यूयॉर्क में अपना पेंटहाउस 20 लाख डॉलर में बेच रही हैं। एमी ने पिछले साल ही इसे खरीदा था।
शूमर (34) ने मैनहैटन स्थित पेंटहाउस पिछले साल अक्टूबर में सिर्फ 17 लाख डॉलर तक की कीमत में खरीदा था।
वेबसाइट ‘डेलीमेल यूके डॉट कॉम’ ने रियल एस्टेट वेबसाइट ‘जिलो’ के हवाले से बताया कि यह पेंटहाउस सेंट्रल पार्क से कुछ ही दूरी पर स्थित है। इसे बेहद खूबसूरती से डिजाइन किया गया है, जिसमें छत पर जाने के लिए निजी सीढ़ियां और खूबसूरत फूलों, पौधों और पेड़ों वाला एक गुप्त बगीचा भी है।
पेंटहाउस के लीविंग रूम में चिमनी और पुस्तक की अलमारियां भी हैं, जहां से डबल विंडो सीट पर किताबें पढ़ते हुए सामने पेड़ों की कतारों का अद्भुत खूबसूरत नजारा है।
dharmpath.com dharmpath