बिग बी असली सुपरहीरो : इमरान

मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अपने छह साल के बेटे अयान के कैंसर के साथ संघर्ष पर किताब लिख चुके अभिनेता इमरान हाशमी ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन द्वारा बेटे की दी गई शुभकमानाओं के लिए आभार व्यक्त किया है और उन्हें असली सुपहीरो कहा है।

अमिताभ ने अयान के लिए एक टिप्पणी लिख कर भेजी थी। वर्ष 2014 में चार साल की उम्र में अयान के शरीर में कैंसर के प्रथम चरण का पता चला था।

इमरान ने ‘पीकू’ स्टार द्वारा भेजी गई उस टिप्पणी की तस्वीर साझा की है। यह टिप्पणी एक सफेद लिफाफे में थी, जिसपर लिखा था : ‘मास्टर अयान हाशमी’।

बिग बी ने शनिवार रात ट्विटर पर लिखा, “इमरान हाशमी, वाकई गजब का बेटा है। भगवान उसे आशीर्वाद दें और वह हमेशा स्वस्थ रहे।”

‘शोले’ के अभिनेता अमिताभ का आभार व्यक्त करते हुए इमरान ने ट्विटर पर लिखा, “अमिताभ बच्चन को इस टिप्पणी के लिए धन्यवाद। अयान बैटमैन बनना चाहता है और बैटमैन आप जैसा बनना चाहता है। आप असली सुपरहीरो हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493