बिग बी, काजोल के प्रशंसक हैं कमल हासन

चेन्नई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। तमिल फिल्म अभिनेता कमल हासन ने कहा कि वह मेगास्टार अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री काजोल के प्रशंसक हैं।

चेन्नई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। तमिल फिल्म अभिनेता कमल हासन ने कहा कि वह मेगास्टार अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री काजोल के प्रशंसक हैं।

इससे पहले काजोल (43) ने ट्विटर पर अमिताभ और हासन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी।

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “दो दिग्गजों संग सेल्फी। खुद को रोक नहीं पाई।”

कमल (63) ने रविवार को वही तस्वीर साझा करते हुए कहा कि हालांकि वह सेल्फी लेने के प्रशंसक नहीं हैं लेकिन वह इन कलाकारों के प्रशंसक हैं।

उन्होंने कहा, “माफ कीजिए काजोल जी, मैं सेल्फी का प्रशंसक नहीं हूं लेकिन मैं आप दोनों का प्रशंसक हूं।”

कमल और अमिताभ ‘खबरदार’ और ‘गिरफ्तार’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493