बिग बी की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के सितारों की जगमगाहट

मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बच्चन परिवार ने दिवाली के मौके पर एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें पारंपरिक परिधानों में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं।

मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। बच्चन परिवार ने दिवाली के मौके पर एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें पारंपरिक परिधानों में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं।

बिग बी ने दिवाली का त्योहार भारतीय जवानों को समर्पित किया।

उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक फूलझड़ी जलाते नजर आ रहे हैं और पृष्ठभूमि में उनका घर जगमगाता नजर आ रहा है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बच्चन परिवार की इस शानदार पार्टी के दौरान ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। इनमें शाहरुख खान, संजय दत्त, रणबीर कपूर, कबीर खान, विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, कैटरीना कैफ, मीका सिंह, मुकेश और नीता अंबानी, जैकी श्रॉफ और टाइगर जैसे कई मेहमान नजर आ रहे हैं।

इनके अलावा इस खास पार्टी में सोनू सूद, श्रद्धा कपूर, फरहान अख्तर, अमृता अरोड़ा, अदिति राव हैदरी, राजकुमार संतोषी, आफताब शिवदासानी, भावना और चंकी पांडे, बेटे सिकंदर के साथ किरण खेर, दीया मिर्जा, प्रसून जोशी, कोंकणा सेन शर्मा, परिवार के साथ जेपी दत्ता, नेहा धूपिया और रेमो डिसूजा भी मौजूद थे।

करण ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “शानदार मेहमान नवाजी के लिए धन्यवाद अभिषेक, ऐश, बच्चन साहब और जया जी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493