बिग बी के ट्विटर पर 2.1 करोड़ प्रशंसक

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर सक्रिय मेगास्टार अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर फॉलोवरों की संख्या 2.1 करोड़ हो गई है। उन्होंने इस मील के पत्थर तक पहुंचाने के लिए प्रशंसकों और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया और अब उनका लक्ष्य 2.5 करोड़ का आकड़ा पार करने का है।

‘शोले’, ‘दीवार’ और ‘पीके’ जैसी हिट फिल्में दे चुके अमिताभ ने ट्विटर और अपने आधिकारिक ब्लॉग पर रविवार को यह खबर साझा की।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “2.1 करोड़ फॉलोवर्स। इसके लिए सभी को धन्यवाद। 2.5 भी होगा!”

उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा, “ट्विटर पर 21 लाख हैं और वहां ब्लॉग और विस्तारित परिवार के बीच काफी उत्साह है।”

‘पा’ अभिनेता ने कहा, “मैं उत्साहित महसूस कर रहा हूं। यह नशे जैसा है। सभी को धन्यवाद।”

अमिताभ बच्चन इस नए रिकॉर्ड के साथ शाहरुख खान (1.96 करोड़ फॉलोअर), सलमान खान (1.78 करोड़ फॉलोअर), आमिर खान (1.76 करोड़ फॉलोअर) और प्रियंका चोपड़ा (1.4 करोड़ फॉलोअर) से काफी आगे निकल गए हैं।

‘टीई3एन’ और ‘पिंक’ अमिताभ की आगामी फिल्में है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493