बिग बी को श्रीकांत और महिला क्रिकेट टीम पर गर्व

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने रविवार को बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और भारतीय महिला क्रिकेट टीम को उनके खेलों में जीतों के लिए बधाई दी।

श्रीकांत ने रविवार को जहां चीन के चेंग लोंग को हराकर आस्ट्रेलिया ओपेन सुपर सीरिज के पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता, वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के पहले मैच में शनिवार को इंग्लैंड की टीम को उसके घर में 35 रन से हराया।

महानायक ने कई ट्वीट संदेशों में लिखा, “भारत को बधाइयां। भारतीय होने पर गर्व है।”

उन्होंने लिखा, “बधाई किदांबी श्रीकांत, आपने सर्वश्रेष्ठ को हराया। भारत को एक स्थान पर गौरवान्वित होने का मौका दिया। आप पर गर्व है।”

74 वर्षीय, अमिताभ, इस समय सुपरस्टार आमिर खान के साथ माल्टा में ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493