मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘पीकू’ में अपने अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने आगामी बायोपिक ‘अजहर’ की सफलता की कामना की है।
मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘पीकू’ में अपने अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने आगामी बायोपिक ‘अजहर’ की सफलता की कामना की है।
अमिताभ बच्चन (73) ने ट्विटर पर फिल्म की सफलता की कामना की।
बिग बी ने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘पीकू’ में भागीदारी रहा सोनी पिक्च र्स अब दूसरी फिल्म ‘अजहर’ लेकर आ रहा है। इसकी सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।”
फिल्म में अभिनेता इमरान हाशमी पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की भूमिका निभा रहे हैं।
इमरान हाशमी अभिनीत ‘अजहर’ में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में अजहरुद्दीन के जीवन में आए उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। उन पर 2000 में मैच-फिक्सिंग में संलिप्त होने का आरोप था, जिसके कारण उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया।
टोनी डिसूजा निर्देशित फिल्म में जहां इमरान को अजहरुद्दीन की भूमिका में देखा जा रहा है, वहीं प्राची देसाई को उनकी पहली पत्नी और नरगिस फाखरी संगीता के किरदार में हैं।
इसके अलावा इसमें लारा दत्ता वकील की भूमिका में हैं। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है।
dharmpath.com dharmpath