बिग बी ने कब्रिस्तान में की ‘टीई3एन’ की शूटिंग

कोलकाता, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन ने यहां एक कब्रिस्तान में अपनी आगामी फिल्म ‘टीई3एन’ के एक दृश्य की शूटिंग की।

रिभु दासगुप्ता निर्देशित फिल्म ‘टीई3एन’ में अमिताभ विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगे। उन्होंने मंगलवार को ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा की।

इसमें से एक तस्वीर में अमिताभ (73) काली शर्ट में नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी भावभंगिमा बेहद गंभीर है।

उन्होंने तस्वीर का शीर्षक लिखा, “कब्रिस्तान में ‘टीई3एन’ की शूटिंग.. स्वाभाविक शांति।”

एक अन्य तस्वीर में वह दिवंगत हो चुके लोगों को पुष्पांजलि अर्पित करते नजर आ रहे हैं।

सुजॉय घोष निर्मित ‘टीई3एन’ 2016 में प्रदर्शित होने वाली है।

इस बीच, अमिताभ बिजॉय नाम्बियार की फिल्म ‘वजीर’ में नजर आएंगे, जिसमें फरहान अख्तर, अदिति राव हैदरी और नील नितिन मुकेश जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म आठ जनवरी को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493