मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कैंसर की एक मरीज का जन्मदिन मनाकर उसकी इच्छा पूरी की।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, “कैंसर से पीड़ित एक युवती हार्दिका मुझसे मिलना चाहती थी। मैंने उसकी इच्छा पूरी की। वह सुंदर और शालीन है। उसे अपने साथ एक ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चलना पड़ता है।”
अमिताभ ने हार्दिका के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं। तस्वीरों में वे साथ मिलकर केक काटते नजर आ रहे हैं।
बिग बी ने लिखा, “दर्द का सामना करना सबसे तकलीफदेह होता है।”
उन्होंने साथ में लिखा, “लेकिन एक इच्छा पूरी हुई। उसकी जिंदगी के एक खास दिन के लिए एक मुस्कान- उसके जन्मदिन ने उस लम्हे को स्थाई बना दिया।”
dharmpath.com dharmpath