बिग बी ने ‘छोटे’ अभिषेक का लिखा पत्र किया साझा

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)| मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन के बचपन में लिखे एक पत्र को ट्विटर पर साझा किया है। पत्र में लिखा है, “प्यारे पापा, आप कैसे हैं? हम सब अच्छे हैं। मैं आपको बहुत याद करता हूं। पापा, आप जल्द घर आ जाइए। मैं आपकी मुस्कुराहट के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। ईश्वर हमारी प्रार्थनाओं को सुन रहे हैं। आप चिंता न करें। मैं, मां और श्वेता दीदी घर का ख्याल रख रहे हैं। मैं कभी-कभी शरारती भी बन जाता हूं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं पापा। आपका प्यारा बेटा, अभिषेक।”

इस पोस्ट को करीब 1.4 हजार लोगों ने रीट्वीट करने के साथ 24.1 हजार लोगों ने लाइक किया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493