बिग बी ने जीनत अमान संग साझा की तस्वीर

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने हिन्दी सिने जगत की मशहूर दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की।

अमिताभ (73) ने मंगलवार को ‘सिने ब्लिट्ज’ पत्रिका का एक कवर पेज साझा किया, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं।

तस्वीर का शीर्षक उन्होंने लिखा, “पत्रिका ‘सिने ब्लिट्ज’ की एक पुरानी प्रति, जिसमें जीनत अमान के साथ हूं।”

दोनों ने ‘लावारिस’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘दोस्ताना’ और ‘पुकार’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493