बिग बैश की सिडनी थंडर से जुड़े वाटसन

सिडनी, 22 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन ने घरेलू टी-20 लीग टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) के अगले सत्र के लिए सिडनी थंडर क्लब के साथ करार किया है।

वाटसन ने थंडर के साथ तीन साल का अनुबंध किया है। माना जा रहा कि भविष्य में वाटसन थंडर का नेतृत्व भी कर सकते हैं।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार हरफनमौला खिलाड़ियों की टी-20 विश्व रैकिंग में चौथे पायादन पर काबिज वाटसन पूर्व में बीबीएल की सिडनी सिक्सर्स और ब्रिस्बेन हीट की ओर से खेल चुके हैं।

वाटसन ने थंडर से जुड़ने पर अपनी खुशी जताते हुए शुक्रवार को ट्वीट किया, “सिडनी थंडर से जुड़कर बेहद उत्साहित हूं। आने वाला समय बेहद शानदार रहने वाले हैं।”

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले वाटसन आईपीएल-8 में शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने आईपीएल-8 में 43.47 की औसत और 135.01 के स्ट्राइक रेट से 347 रन बनाए। साथ ही वाटसन छह विकेट भी हासिल करने में कामयाब रहे।

रॉयल्स टीम को हालांकि इलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

सिडनी थंडर के महाप्रबंधक निक कमिंस ने भी वाटसन के टीम से जुड़ने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे क्लब की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में और मजबूती आएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493