ब्रिस्बेन, 14 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया की घरेलू टी-20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग की टीम ब्रिस्बेन हीट से हाल में करार करने वाले वेस्टइंडीज के लेग-स्पिन गेंदबाज सैमुअल बद्री ने कहा है कि वह इस प्रतियोगिता में खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार 34 वर्षीय बद्री बिग बैश में श्रीलंका के दिग्गज बल्लबाज कुमार संगकारा, दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस और इंग्लैंड के केविन पीटरसन जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करते नजर आएंगे।
बद्री ने हालांकि कहा कि वह इस चुनौती के लिए तैयार हैं।
बद्री के अनुसार, “जब आपके सामने बड़े बल्लेबाज मौजूद होते हैं तो आप और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं।”
बद्री ने हाल के दिनों में टी-20 प्रारूप में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। उन्होंने 22 मैचों में पांच रन प्रति ओवर की किफायती दर से गेंदबाजी की है और 31 विकेट भी हासिल करने में कामयाब रहे हैं।
बद्री ने पिछले साल भी बिग बैश में खेलने को लेकर करार किया था लेकिन तब वह चोट के कारण उस संस्करण में नहीं खेल सके।
dharmpath.com dharmpath