‘बिग बॉस’ की ‘शर्मिली’ मंदाना का ‘हॉट’ अवतार

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। ईरान की मॉडल-अभिनेत्री मंदाना करीमी जो अभी ‘बिग बॉस’ के घर में बंद हैं, जल्द ही बालाजी मोशन पिक्चर्स की आने वाली सेक्स कॉमेडी फिल्म ‘क्या कूल हैं हम’ में दिखाई देंगी। टीवी शो ‘बिग बॉस’ देख रहे लोग मंदाना को शर्मीली समझते हैं।

‘बिग बॉस’ में अभी तक मंदाना सबसे झगड़ती और अपना बचाव करती नजर आई हैं, लेकिन करीबी सूत्रों की मानें तो मंदाना असल जिंदगी मैं बहुत ही बिंदास हैं।

हाल में बालाजी मोशन पिक्चर्स ने मंदाना का फोटोशूट वीडियो जारी किया गया, जिसमें मंदाना अलग-अलग तरह की बिकनी पहने दिख रही हैं। शूट पर मौजूद एक सूत्र ने बताया कि मंदाना को एक हॉट पैंट और टैंक टॉप में फोटोशूट करना था, लेकिन खुद मंदाना ने निर्देशक को बिकिनी शूट का सुझाव दिया।

इन बातों से साफ पता चलता है कि मंदाना घर के अंदर बेचारी और शर्मीली होने का सिर्फ दिखावा कर रही हैं।

‘क्या कूल हैं हम’ में मंदाना के साथ तुषार कपूर और आफताब शिवदासानी भी दिखाई देंगे। फिल्म 22 जनवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493